खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई
अक्टूबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक कुल 26 प्रकरण
दर्ज, जिला
प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार रखी जा रही नजर
शहडोल। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग के अमले द्वारा अक्टूबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक की गई जांच एवं कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकरणों में नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
खनिज विभाग
द्वारा अवैध परिवहन के कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 3.87 लाख
रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। इसी प्रकार अवैध उत्खनन के 04 प्रकरणों में 2.20 लाख रुपये तथा अवैध भण्डारण के 02 प्रकरणों में 4.29 लाख रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूली की गई है।
इस प्रकार उक्त
अवधि में अवैध उत्खनन, परिवहन
एवं भण्डारण के कुल 26
प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 10.36 लाख रुपये की अर्थदण्ड राशि अधिरोपित कर वसूल की गई है।
जिला प्रशासन
द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर
कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खनिज संसाधनों के संरक्षण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा शासन के राजस्व की हानि रोकने के
उद्देश्य से जिले में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।
समा.
क्रं. 187 द्विवेदी
.jpeg)